संदेशखाली जा रही बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी गिरफ्तार

2 Min Read

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर हंगामा हो रहा है। गुरुवार को पुन: संदेशखाली जाने के लिये निकली भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी, विधायक अग्निमित्रा पाल और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पहले विधानगर पुलिस ने न्यू टाउन में ही भाजपा नेताओं को रोक रखा था,, फिर उन्हें हिरासत में ले लिया।

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि पूरा देश संदेशखाली की स्थिति देख रहा है, लेकिन सीएम ममता बनर्जी संदेशखाली जाने के बजाय टीएमसी की रैली में भाग ले रही हैं।

ममता बनर्जी डरी हुई हैं। बंगाल में कई संदेशखाली हैं। एक दिन, पश्चिम बंगाल के लोग यह सुनिश्चित करेंगे कि ममता बनर्जी सड़क पर आ जाएं. पुलिस हमें गिरफ्तार क्यों कर रही है, हमने क्या किया है?’

बंगाल की भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि रोहिंग्या ममता बनर्जी का वोट बैंक हैं। राष्ट्रवादी मुस्लिम और राज्य के हिंदू उन्हें वोट नहीं देंगे। शेख शाहजहां जैसे अपराधी रोहिंग्याओं को पश्चिम बंगाल में घुसने में मदद कर रहे हैं।

कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर दूर, सुंदरबन की सीमाओं पर स्थित संदेशखाली इलाका एक महीने से शाहजहां और उनके समर्थकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के साथ उबाल पर है।

गांव की महिलाओं ने बीते दिनों आरोप लगाए थे कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और अन्य टीएमसी नेताओं ने उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया और कुछ महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर यौन शोषण के भी आरोप लगाए थे।

इसे लेकर संदेशखाली में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता भी संदेशखाली में प्रदर्शन कर रहे हैं।

शाहजहां शेख राशन घोटाले में आरोपी है और बीते दिनों ईडी टीम पर हुए हमले में भी शाहजहां शेख आरोपी है।

उसे पुलिस ने बीते दिनों गिरफ्तार कर लिया। अब वह सीबीआइ की कस्टडी में है।

इसे भी पढ़ें 

लोकसभा चुनाव में सिंह मेंशन की धमक, माता कुंती ने बहू रागिनी के लिए मांगा टिकट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं