Bihar Elections: 10 सालों के काम का मांगा हिसाब
पटना, एजेंसियां। बिहार के वैशाली जिले के दयालपुर पंचायत में वोट मांगने गये भाजपा के विधायक अवधेश सिंह की फजीहत हो गई। नाराज जनता ने उन्हें खदेड़ दिया। जनता उनसे 10 साल के काम का हिसाब मांग रही थी। गांव में पहुंचे भाजपा विधायक अवधेश सिंह को लोगों ने अचानक घेर लिया और अपनी भड़ास निकाली।
इसलिए नाराज थे लोगः
ग्रामीणों ने कहा “विधायक जी दस साल में पहली बार वोट मांगने आए हैं। पहले जब लोग अपनी समस्या लेकर मिलने गए थे, तो उनके बॉडीगार्ड ने भगा दिया था।” वहीं लोगों ने सवाल किया कि जिस विधायक से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़े, वह जनता के किस काम का। इस दौरान लोगों ने विधायक से दस साल के कामकाज का हिसाब मांगा और सड़कों की बद्दतर स्थिति को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने बिना सड़क बने ही उसका उद्घाटन कर दिया। वहीं कई लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले 30 सालों से इस क्षेत्र में एक भी नयी सड़क नहीं बनी है।
इसे भी पढ़ें
Bihar Elections: दिवाली-छठ खत्म, अब नेताओं की रैलियों से गरमाएगा बिहार







