BJP MLA: मणिपुर में भाजपा विधायकों ने सरकार बनाने का दावा किया, राज्यपाल के पास 10 विधायक पहुंचे, 22 के समर्थन का दावा [BJP MLAs claimed to form government in Manipur, 10 MLAs reached the Governor, claimed support of 22]

2 Min Read

BJP MLA:

इम्फाल, एजेंसियां। मणिपुर में 10 विधायकों ने बुधवार को राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इनमें 8 भाजपा, NPP और निर्दलीय के एक-एक विधायक हैं। इन्होंने दावा किया है इनके पास 22 विधायकों का समर्थन है। मणिपुर में 60 विधानसभा सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 31 है।

निर्दलीय विधायक सपाम निशिकांत सिंह ने कहा- हमने राज्यपाल को एक पेपर दिया है, जिस पर 22 विधायकों ने साइन किए हैं। मणिपुर में सभी NDA विधायक सरकार बनाना चाहते हैं। हम जनता का समर्थन भी चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द ही लोकप्रिय सरकार का गठन होगा।

BJP MLA: बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को दिया इस्तीफा, उसके बाद राष्ट्रपति शासनः

मणिपुर में 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है। 9 फरवरी को भाजपा सरकार का नेतृत्व करने वाले तत्कालीन सीएम एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। बीरेन सिंह पर राज्य में डेढ़ साल से ज्यादा समय तक चली हिंसा न रोक पाने के चलते काफी दबाव था।

BJP MLA: मणिपुर हिंसा में मारे जा चुके हैं 300 से ज्यादा लोगः

मणिपुर में कुकी-मैतेई के बीच 3 मई, 2023 से हिंसा हो रही है। इन दो सालों में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 1500 से ज्यादा घायल हुए। 70 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हैं। 6 हजार से ज्यादा FIR दर्ज हुई हैं। विपक्षी पार्टियां हिंसा के मुद्दे पर लगातार NDA से सवाल पूछ रही थीं।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री से मिले झारखंड के राज्यपाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं