महाराष्ट्र में भाजपा की बैठक, विधायक दल की मीटिंग कल [BJP meeting in Maharashtra, legislature party meeting tomorrow]

2 Min Read

एकनाथ शिंदे के मुंबई पहुंचने शिवसेना विधायकों से बातचीत होगी

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र में भाजपा की एक अहम बैठक हुई है। बैठक में शपथ ग्रहण और सरकार गठन पर चर्चा हुई।

भाजपा नेता गिरीश महाजन ने बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक कल होगी। उन्होंने कहा कि महायुति की पार्टियां भी एक बैठक करेंगी, लेकिन इसका समय तय नहीं है।

शिंदे करेंगे अपने विधायकों संग बैठकः

इस बीच शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा कि एकनाथ शिंदे आज दोपहर तक मुंबई आ जाएंगे। इसके बाद देर शाम या रात को विधायकों के साथ एक मीटिंग होगी।

इसमें कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं। सरकार के शामिल होने के सवाल पर शिरसाट ने कहा- इस पर भी फैसला मीटिंग में होगा।

भाजपा ने विधायकों से बातचीत के लिए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ऑब्जर्वर बनाया है। ये दोनों नेता भी आज ही मुंबई पहुंचेंगे।

23 नवंबर को आये थे चुनाव के नतीजेः

महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आए थे। महायुति यानी भाजपा-शिवसेना शिंदे-NCP पवार को 230 सीटों का भारी बहुमत मिला। लेकिन 10 दिन बाद मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो पाया है।

इसे भी पढ़ेंः

महाराष्ट्र में भाजपा विधायक दल की बैठक कल 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं