RSS सदस्य का आरोप -5 स्टार होटलों में बुलाते हैं लड़कियां
कोलकाता, एजेंसियां। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) के सदस्य ने शांतनु सिन्हा ने आरोप लगाया है कि बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय महिलाओं का शोषण करते हैं।
वो 5 स्टार होटलों में लड़कियों को बुलाते हैं। संघ के किसी सदस्य की ओऱ से बीजेपी नेता पर ये आरोप ऐसे समय में लगाया गया है, जब एक दिन पहले ही बीजेपी और नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार का शपथ समारोह संपन्न हुआ है।
शांतनु सिन्हा बीजेपी के सीनियर लीडर राहुल सिन्हा के चचेरे भाई हैं। उन्होंने इस बाबत सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है।
लिखा है, अमित मालवीय ने न केवल फाइव स्टार होटलों में बल्कि कोलकाता में बीजेपी ऑफिस के अंदर भी महिलाओं का यौन शोषण किया है।
सुप्रिया श्रीनेत ने उठाया मामला
इधर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इसे लेकर कहा कि बीजेपी नेता राहुल सिन्हा के रिश्तेदार आरएसएस सदस्य शांतनु सिन्हा का आरोप है कि बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय घृणित गतिविधियों में लिप्त हैं।
वह महिलाओं का यौन शोषण करते हैं। न केवल 5 सितारा होटलों में बल्कि पश्चिम बंगाल के बीजेपी कार्यालयों में भी। हम बीजेपी से केवल यही चाहते हैं कि महिलाओं को न्याय मिले।
कांग्रेस की मांग
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि वास्तविकता यह है कि पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के 24 घंटे से भी कम समय में बीजेपी के एक बहुत ही प्रमुख पदाधिकारी, इसके आईटी सेल के प्रमुख के खिलाफ यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
आज हम अमित मालवीय को उनके पद से तत्काल हटाने की मांग करते हैं। यह एक बहुत ही प्रभावशाली पद है।
यह शक्तिशाली पद है और कोई स्वतंत्र जांच नहीं हो सकती। जब तक उन्हें उनके पद से नहीं हटाया जाता, तब तक न्याय नहीं हो सकता।
इसे भी पढ़ें
मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ यौन संबंध बलात्कार के बराबर: कोर्ट









