भाजपा हमारे मंत्रियों, विधायकों को तोड़ने के लिए ईडी, सीबीआई का इस्तेमाल कर रही : आप

1 Min Read

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली के मंत्री राजकुमार आनंद का इस्तीफा उसके इस रुख की पुष्टि करता है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का उद्देश्य पार्टी को खत्म करना है।

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा ‘‘हमारे मंत्रियों और विधायकों को तोड़ने” के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह आप के मंत्रियों और विधायकों की अग्निपरीक्षा है।’’

समाज कल्याण सहित विभिन्न मंत्रालय संभाल रहे आनंद ने पार्टी में दलितों को प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया और पार्टी भी छोड़ दी।

सिंह ने जोर देकर कहा कि हालांकि इस्तीफे से पार्टी के कुछ कार्यकर्ता हतोत्साहित हो सकते हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी का इससे कुछ बिगड़नेवाला नहीं है।

इसे भी पढ़ें

शरीफ को लेकर जा रहे विमान को लाहौर की तरफ मोड़ा, अन्य यात्रियों को असुविधा हुई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं