भाजपा ने पूछा, क्या वोट कम हो जाने के डर से विज्ञापनों में नेताओं की तस्वीर नहीं लगा रही कांग्रेस

1 Min Read

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञापनों में किसी भी नेता की तस्वीर उपयोग ना करने को लेकर बुधवार को विपक्षी पार्टी पर तंज कसा।

भाजपा ने सवाल किया है कि क्या वह इस डर से अपने शीर्ष नेताओं की तस्वीर नहीं लगा रही है कि इससे उसका वोट कम हो जाएगा।

कांग्रेस ने पिछले दिनों अखबारों में ‘हाथ बदलेगा हालात’ के नारे वाले विज्ञापन जारी किए थे और इसके माध्यम से महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आय और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को उठाते हुए केंद्र सरकार से पूछा था कि ‘पिछले जुमलों का दो जवाब, मेरे विकास का दो हिसाब’।

इन विज्ञापनों में किसी नेता की तस्वीर नहीं है, सिर्फ कांग्रेस का चुनाव चिह्न ‘हाथ’ नजर आता है।

इसे भी पढ़ें

गृह मंत्रालय ने कानूनों के उल्लंघन के लिए पांच एनजीओ का एफसीआरए पंजीकरण रद्द कर दिया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं