भाजपा और कांग्रेस ने असम उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की [BJP and Congress announced candidates for Assam by-elections]

2 Min Read

दिसपुर, एजेंसियां। कांग्रेस ने असम की 5 विधानसभा सीटों धोलाई, सिदली, बोंगाईगांव और समागुरी पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की।

इन सीटों के अलावा बेहाली विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव है। ये सभी सीटों के विधायक लोकसभा चुनाव जीते हैं। इसके कारण ये सीटें खाली हुई हैं।

रायशुमारी के बाद कांग्रेस ने जारी की सूचीः

कांग्रेस ने समागुरी से कांग्रेस नेता रकीबुल हुसैन के बेटे तंजील को उम्मीदवार बनाया है। रकीबुल पहले यहीं से विधायक थे।

धोलाई से ध्रुबज्योति पुरकायस्थ, सिदली से संजीब वारले और बोंगाईगांव से ब्रजेंजीत सिन्हा को टिकट दिया गैय़ कांग्रेस ने बेहाली सीट I.N.D.I.A ब्लॉक के लिए छोड़ी है, यहां से CPI (ML) के बिबेक दास को उम्मीदवार बनाया गया है।

बीजेपी ने 3 उम्मीदावरों के नाम जारी कियेः

भाजपा ने उपचुनाव के लिए अपने तीन उम्मीदवारों के नाम जारी किए – निहार रंजन दास (धोलाई), दिगंत घाटवार (बेहाली) और दिप्लू रंजन सरमा (समागुरी) से चुनाव लड़ेंगे।

बोंगाईगांव और सिदली में भाजपा के सहयोगी AGP और UPPL के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इन सभी सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को रिजल्ट आएगा।

इसे भी पढ़ें

उप चुनावः बीजेपी को झटका, 9 सीटों के रिजल्ट घोषित; कांग्रेस 4, टीएमसी 3, भाजपा और AAP 1-1 सीट जीती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं