बिहार: तीसरे चरण में होगी 65,709 शिक्षकों की बहाली

2 Min Read

पटना। बिहार में शिक्षक नियुक्ति के तीसरे चरण की प्रक्रिया जारी है। बीपीएससी बिहार शिक्षक भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार 23 फरवरी को समाप्त हो जाएगी।

बीपीएससी तीसरे चरण में 65709 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए परीक्षा लेगा। सबसे अधिक सीटें रसायन शास्त्र और इतिहास विषय में हैं।

इस बार कुल 56 विषयों की परीक्षा होगी। इसमें एक से पांचवीं में तीन, छठी से आठवीं में आठ, माध्यमिक में 15 और उच्च माध्यमिक में 30 विषयों की परीक्षा होगी।

रिक्त सीटों की बात करें, तो सबसे अधिक रिक्ति 9 से 10वीं तक के विशेष विद्यालयों में 22,373 पद हैं। इसके बाद 9-10वीं के स्कूलों के लिए 16,970 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

इसी तरह से पहली से पांचवीं कक्षा के शिक्षकों के लिए 15,359 और छठी से आठवीं कक्षा के शिक्षकों के लिए 11,007 खाली पदों पर भर्ती परीक्षा ली जायेगी।

जानकारी के अनुसार इस नियुक्ति के लिए अब तक 2 लाख 85 हजार अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। अंतिम रूप से परीक्षा में शामिल होने के लिए 2 लाख 35 हजार ने फॉर्म भर चुके हैं।

इधर बिहार में अभी भी आवेदन की तिथि बढ़ाये जाने की मांग की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा को जन्मदिन की बधाई दी

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं