बिहारः दरभंगा में राम विवाह की झांकी पर पथराव, मस्जिद के पास चले ईट-पत्थर [Bihar: Stone pelting on Ram Vivah tableau in Darbhanga, bricks and stones pelted near the mosque]

2 Min Read

लोग बोले-बच्चों को गोद में लेकर भागे, हमले की पहले से थी तैयारी

दरभंगा, एजेंसियां। बिहार के दरभंगा में राम विवाह की झांकी पर बाजीतपुर की एक मस्जिद के पास पथराव किया गया। इसके बाद जमकर बवाल हुआ।

विवाह पंचमी के मौके पर तरौनी गांव से झांकी निकाली जा रही थी। तभी वहां दोनों पक्षों में विवाद हो गया। उन्होंने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके।

झांकी को तरौनी से बाजितपुर में स्थित मस्जिद तक जाना था। फिर बाजितपुर से इसकी वापसी होनी थी। जैसे ही झांकी मस्जिद के पास पहुंची उसे रोका गया और पथराव किया गया।

पहले झांकी को रोका फिर की मारपीटः

बताया जा रहा है कि एक समुदाय के लोगों ने पहले तो झांकी को रोका, फिर लाठी-डंडों से मारपीट की और फिर पथराव किया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी। झांकी के आयोजक नागो दास ने बताया कि बच्चों को गोद में लेकर हम लोग मंदिर की ओर भागे और जान बचाई।

मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनातः

सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू पाया। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर अभी भी भारी संख्या में पुलिस मौजूद है। जिला प्रशासन अधिकारी इलाके में कैंप कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

दरभंगा में राम-जानकी विवाह झांकी पर पथराव, खूब चले लाठी-डंडे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं