बिहारः राजद के सुनील सिंह की MLC की सदस्यता रद्द [Bihar: RJD’s Sunil Singh’s MLC membership cancelled]

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई और राजद कोटे से एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता रद्द हो गई है।

विधान परिषद् की आचार समिति ने सुनील सिंह (Sunil Singh) पर कार्रवाई की अनुशंसा की थी।

आरोप लगाया गया कि सुनील सिंह पिछली चार बैठक से सदन में उपस्थित नहीं हुए। पांचवीं में वह आए, लेकिन आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया।

इतना ही नहीं वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी करते आ रहे हैं। उनका व्यवहार भी असंसदीय और लोकतंत्र के खिलाफ है।

ऐसे में उनकी सदस्यता क्यों न रद्द कर दी जाए। मानसून सत्र की अंतिम बैठक में उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। उपसभापति रामवचन ने उनकी सदस्यता रद्द करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी।

वहीं, सुनील सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश के तहत कार्रवाई की गई है। वह झूकनेवालों में से नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें

ईडी ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से की पूछताछ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं