Police encounter in Bihar
पटना, एजेंसियां। बिहार का कुख्यात अपराधी मैनेजर राय पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया है। यह मुठभेड़ शुक्रवार को पटना के खगौल इलाके में सुबह सुबह हुई। बताया जा रहा है कि वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। घटना के बाद राजधानी में समसनी फैल गई।
गंभीर अपराधों की लंभी फेहरिस्त है राय की
पुलिस के अनुसार, मैनेजर राय कई गंभीर अपराधों में शामिल था। उसके खिलाफ रंगदारी, लूट और हत्या जैसे मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी थे। विशेष रूप से डॉक्टर मोहम्मद अनवर आलम की हत्या समेत दर्जनों गंभीर मामले उसके नाम थे। गिरोह लंबे समय से खगौल और आसपास के इलाकों में आतंक फैला रहा था।
सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे पुलिस ने मैनेजर राय को मुख्य इलाके में घेर लिया। उसे आत्मसमर्पण का मौका दिया गया, लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई और मैनेजर राय जख्मी हो गया। स्थानीय लोग मुठभेड़ देखने के लिए इकट्ठा हो गए, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
एम्स में भर्ती कराया गया राय को
जख्मी अपराधी को तुरंत पटना एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है और पुलिस उसकी सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।
पुलिस अलर्ट
खगौल और पटना पुलिस ने मिलकर इस एनकाउंटर को अंजाम दिया। अधिकारियों ने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्य भी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए इलाके में विशेष चौकसी रखी जा रही है। पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की है ताकि कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।








