बिहार: नियोजित शिक्षकों ने जलाया एडमिट कार्ड

1 Min Read

सक्षमता परीक्षा का कर रहे विरोध

पटना। बिहार में नियोजित शिक्षकों का आंदोलन आक्रामक होता जा रहा है। मिथिलांचल में नियोजित शिक्षकों ने शनिवार को सक्षमता परीक्षा का एडमिट कार्ड जला कर विरोध प्रदर्शन किया।

तमाम शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा का बहिष्कार करते हुए अपना एडमिट कार्ड जला दिया। इस दौरान नियोजित शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के अवर मुख्य सचिव केके पाठक के फैसले के विरोध में जमकर नारेबाजी की गयी।

शिक्षको ने पूरे बिहार के शिक्षको से आह्वान किया है कि वे भी इस परीक्षा का विरोध करे और आंदोलन को सफल बनायें।

बता दें कि नियोजित शिक्षक लगातार सक्षमता परीक्षा का विरोध कर रहे हैं। यह परीक्षा नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए आयोजित की जा रही है।

बिहार के नियोजित शिक्षक राज्यकर्मी का दर्जा तो चाहते हैं, लेकिन इसके लिए सक्षमता परीक्षा देने को तैयार नहीं है। इसे लेकर राज्यभर में आंदोलन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

पाकिस्तान में दो मार्च तक नयी सरकार के गठन की संभावना

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं