Bihar election:बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किये 58 पर्यवेक्षकझारखंड की अंबा प्रसाद भी शामिल [Congress appointed 58 observers for Bihar elections, Jharkhand’s Amba Prasad also included]

2 Min Read

Bihar election:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने चुनाव से पहले बिहार का दौरा कर माहौल बनाया है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 58 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। यह आदेश कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी पर्यवेक्षक अन्य राज्यों से हैं और इन्हें बिहार में पार्टी के चुनावी अभियान को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Bihar election:पर्यवेक्षकों के निर्वाचन क्षेत्र तय नहीः

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इन पर्यवेक्षकों को किन क्षेत्रों या निर्वाचन क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी जाएगी।

Bihar election:35 से अधिक नेताओं को मिली जिम्मेदारीः

नियुक्त पर्यवेक्षकों में अंबा प्रसाद, अनुमा आचार्य, अमरजीत भगत, अजीत भारतीय, अली मेहंदी, आरिफ मसूद, अरुण विद्यार्थी, अशोक चांदना, भुवनेश्वर बघेल, दीनबंधु बोईपई, दीपक मिश्रा, देवेंद्र निषाद, देवेंद्र सिंह राजपूत, धीरेश कश्यप, गर्वित सिंघवी, हरीश पवार, हेमंत ओगले, इफ्तेकार अहमद, जयकरण वर्मा, ज्ञानेंद्र रामोला, कैलाश चौहान, कमलेश ओझा, अब्राहम राय मणि, मनीष यादव, मनोज गौतम, मनोज यादव, मिंटू पांडेय, मुजफ्फर गुर्जर, नदीम जावेद, नोमान, पंकज उपाध्याय, पीर नासिर इरशाद, प्रेम नारायण सिंह पाल, प्रियव्रत सिंह और जेपी पाल जैसे नाम शामिल हैं।

Bihar election:जल्द मिलेगा पर्यवेक्षकों को कार्यक्षेत्रः

कांग्रेस का यह कदम बिहार में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार जल्द ही इन पर्यवेक्षकों को उनके कार्यक्षेत्र आवंटित किए जाएंगे, जिसके बाद वे स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनावी अभियान को और तेज करेंगे।

इसे भी पढ़ें

बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, आज बज सकता है बिगुल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं