Bihar Elections:
पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के ताज़ा रुझानों में एनडीए ने मजबूत बढ़त बना ली है। शुरुआती ट्रेंड्स के अनुसार, एनडीए बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए आगे चल रहा है। वहीं, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव अपने-अपने क्षेत्रों में मुकाबले में पीछे चल रहे हैं, जिससे महागठबंधन खेमे में चिंता बढ़ गई है।
पटना की सीटों पर भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। कई जगह एनडीए उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कुछ शहरी क्षेत्रों में महागठबंधन कड़ी टक्कर देता दिख रहा है। इस बीच बाहुबली नेता अनंत सिंह रुझानों में अपनी सीट से आगे चल रहे हैं, जिससे उनके समर्थकों में उत्साह है। कुल मिलाकर मतगणना के शुरुआती घंटों में बिहार की सियासी तस्वीर एनडीए के पक्ष में स्पष्ट रूप से झुकती नजर आ रही है, जबकि महागठबंधन के कई दिग्गजों के लिए स्थिति मुश्किल बनी हुई है।







