Latest NewsBBC apologizes to Trump: BBC ने ट्रंप से माफी मांगी, मानहानि का आरोप किया निराधार

BBC apologizes to Trump: BBC ने ट्रंप से माफी मांगी, मानहानि का आरोप किया निराधार

BBC apologizes to Trump:

नई दिल्ली, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और BBC के बीच विवाद आखिरकार सुलझ गया है। ट्रंप ने BBC पर एक एडिटेड वीडियो को लेकर 1 अरब डॉलर (करीब ₹8,400 करोड़) का मुकदमा करने की धमकी दी थी। मामला लगभग चार साल पुरानी वीडियो से जुड़ा है, जिसमें ट्रंप के भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया था। वीडियो में ट्रंप ने अपने समर्थकों से शांति और देशभक्ति के साथ आवाज उठाने के लिए कहा था, लेकिन एडिटेड संस्करण में इसे दूसरे संदर्भ में पेश किया गया, जिससे ट्रंप ने अपनी छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

BBC के चेयरमैन समीर शाह को भेजा पत्र:

BBC ने अब अपनी गलती स्वीकार करते हुए ट्रंप से माफी मांग ली है। BBC के चेयरमैन समीर शाह ने व्हाइट हाउस को पत्र भेजकर कहा कि वीडियो की एडिटिंग भ्रामक साबित हुई, और इसके लिए वे खेद जताते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कोई जानबूझकर की गई कार्रवाई नहीं थी। BBC ने यह भी कहा कि ट्रंप के मानहानि के दावे का कोई कानूनी आधार नहीं बनता।इस विवाद के चलते BBC में कई उच्च अधिकारियों को इस्तीफा देना पड़ा था। ट्रंप ने एडिटेड वीडियो के कारण अपने राजनीतिक पक्षपात और छवि पर असर होने की बात कही थी। BBC ने मामले में सुधार करते हुए स्पष्ट किया कि वीडियो को किसी गलत उद्देश्य से नहीं पेश किया गया।

कब शुरू हुआ यह विवाद?

यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब अमेरिकी कांग्रेस ने बाइडेन की जीत की पुष्टि करने वाली थी, और ट्रंप के भाषण को एडिट करके अलग संदर्भ में पेश किया गया। ट्रंप ने इसे अपनी राजनीतिक छवि के खिलाफ नुकसानकारी बताया। BBC की माफी से यह विवाद शांत हुआ, लेकिन इसे मीडिया संपादन और सत्यापन के महत्व पर एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles