बिहार में मंत्रियों का वेतन-भत्ता बढ़ा, कैबिनेट में लगी मुहर [Salary and allowances of ministers increased in Bihar, cabinet approves]

2 Min Read

Bihar Cabinet:

पटना, एजेंसियां। बिहार में भी मंत्रियों का भत्ता बढ़ गया। अभी हाल में ही केन्द्रीय मंत्रियों का भी भत्ता बढ़ा है। झारखंड के भी मंत्री पीछे नहीं हैं। मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक हुई।

इसमें कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी। नीतीश कैबिनेट ने इसी बैठक में बिहार सरकार के मंत्रियों बड़ी खुशखबरी दे दी। नीतीश कुमार की कैबिनेट में बिहार सरकार के मंत्रियों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी करने पर सहमति बनी।

Bihar Cabinet: मंत्रियों का वेतन 50 हजार से बढ़कर 65 हजारः

नीतीश कुमार की कैबिनेट ने बिहार के राज्य मंत्री और उपमंत्री के लिए वेतन और
भत्तों में बड़ा संशोधन किया है।

इसके तहत अब मंत्रियों का वेतन 50000 से बढ़ाकर 65000 रुपये करने का निर्णय लिया गया है।

वहीं क्षेत्रीय भत्ता 55000 से बढ़ाकर 70000 रुपये किया गया है। इसके अलावा दैनिक भत्ता 3000 से बढ़कर किया गया 3500 किया गया है। वहीं आतिथ्य भत्ता 24000 रुपये से बढ़कर किया गया 29500 किया गया है।

वहीं उप मंत्री का आतिथ्य भत्ता भी 23500 की जगह 29000 रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही मंत्रियों को सरकारी ड्यूटी लिए अनुमान यात्रा करता है ₹15 प्रति किलोमीटर की जगह अब ₹25 प्रति किलोमीटर की दर दिया जाएगा। वहीं नीतीश कैबिनेट की बैठक में 27330 पदों पर होगी बहाली करने का भी निर्णय लिया गया है।

इसे भी पढ़ें 

ओडिशा: कांग्रेस ने कृषि ऋण माफी की घोषणा की; 3,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं