बिहारः गोपालगंज में आगजनी, 2 बच्चे मरे, कई गंभीर, 11 घर खाक

2 Min Read

पटना। बिहार के गोपालगंज में एक दलित बस्ती में आग लग गई। इस आगलगी में 2 बच्चों की झुलसकर मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस घटना में 11 घर जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

घटना गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार इसी आगलगी में बृजेश महतो की 5 वर्षीय पुत्री ईशानी कुमारी और 3 वर्षीय पुत्र कुलदीप कुमार की मौत हुई है।

मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, झूलसे लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएम मकसूद आलम ने मृतकों के परिवार को तत्काल राहत सामग्री पहुंचाने और सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं को मुहैया करने का निर्देश दिया है।

डीएम का आदेश मिलते ही एसडीओ डॉ प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को तत्कालिक राहत सामग्री उपलब्ध कराने का इंतजाम कराया।

इसे भी पढ़ें

भाजपा भ्रष्टाचार की जननी हैः झामुमो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं