पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, AIIMS के 3 मेडिकल छात्रों को उठाया [Big action by CBI in Patna, picked up 3 medical students of AIIMS]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पटना में बड़ी कार्रवाई की है।

सीबीआई की टीम ने पटना एम्स से 3 डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम उन लोगों को अपने साथ ले गई है। तीनों डॉक्टर 2021 बैच के स्टूडेंट हैं।

इन तीनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं आगे की जांच के लिए सीबीआई ने तीनों के कमरे को भी सील कर दिया है।

लैपटाप और कंप्यूटर जब्त

पकड़े गए तीनों डॉक्टरों के लैपटॉप और मोबाइल को भी सीबीआई ने जब्त किया है। पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पेपर चोरी करने वाले से लेकर अभ्यर्थियों तक पहुंचाने, उन्हें रटाने से लेकर इस कड़ी में शामिल हर चेहरे को दबोच लिया है।

पूरे मामले में अब बस एक मिसिंग लिंक है और वह है पेपर ले जाने वाले ट्रक की सूचना जालसाजों तक कैसे पहुंची और यह सूचना किसने दी। एजेंसी अब इसी कड़ी को तलाश रही है।

संजीव मुखिया अब भी फरार

सीबीआई की टीम ने अभी तक पेपर चोरी करने वाले से लेकर पेपर लीक करने वाले और पेपर स्टूडेंट तक पहुंचने वाले सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि इस मामले में मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अभी भी सीबीआई की गिरफ्त से बाहर है। आज इस मामले से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है।

इसे भी पढ़ें

NEET पेपर लीक केस में CBI की पहली गिरफ्तारी, पटना से मनीष प्रकाश और आशुतोष अरेस्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं