पहली सोमवारी पर बड़ा हादसा, गंगा स्नान करने गए 11 दोस्त डूबे, 4 की मौत [Big accident on first Monday, 11 friends who went to take bath in Ganga drowned, 4 died]

2 Min Read

भागलपुर, एजेंसियां। भागलपुर में पहली सोमवारी को बड़ा हादसा हुआ है। यहां गंगा स्नान करने गए 11 लोग डूब गए। डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 लोगों को बचा लिया गया है।

इन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये 11 लड़के दोस्त हैं। एक साथ जल भरने गंगा घाट पर गए थे। मरने वालों में 2 नाबालिग हैं। घटना के बाद परिवारों में मातम पसरा है।

सभी युवा बिहपुर स्थित ब्रजलेश्वर धाम जाने वाले थे

बताया जा रहा है कि गंगा स्नान कर जल लेकर सभी युवा बिहपुर स्थित ब्रजलेश्वर धाम जाने वाले थे, तभी यह बड़ी घटना उनके साथ घट गई।

बता दें कि भवानीपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर जहाज घाट की यह घटना है। मरने वाले चारों युवक भागलपुर के नवगछिया के नयाटोला के रहने वाले थे।

सावन की सोमवारी को लेकर सभी गंगा स्नान करने आए थे। तभी स्नान के दौरान 11 युवक बहने लगे। गोताखोरों व स्थानीय लोगों के मदद से छह यूवकों को जिंदा निकाल लिया गया है।

इसे भी पढ़ें

सावन का पहला सोमवारः काशी विश्वनाथ में अब तक एक लाख ने दर्शन किए, देवघर में 4 किमी लंबी लाइन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं