भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मां ने नामांकन लिया वापस

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। काराकाट से नामांकन के बाद पवन सिंह की मां सुर्खियों में आ गई थीं। पवन सिंह की मां ने भी काराकाट से नामांकन किया था।

इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। पवन सिंह की मां के नामांकन को लेकर बड़ा अपडेट आया है।

उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया है। बता दें कि पवन सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय नामांकन किया है।

इसे लेकर बिहार में उनकी काफी चर्चा हो रही है। वहीं, इस दौरान उनकी मां प्रतिमा देवी ने भी काराकाट सीट से नामांकन कर दिया।

इससे बिहार की सियासत में भूचाल मच गया। कहा जा रहा था कि क्या पवन सिंह खिलाफ उनकी मां चुनाव लड़ेंगी?

इसके साथ ही इस बात पर भी चर्चा चल रही थी कि नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन पवन सिंह की मां अपना नामांकन वापस ले लेंगी। और ऐसा ही हुआ भी पवन सिंह की मां ने नाम वापस ले लिया।

बता दें कि काराकाट में दिलचस्प मुकाबला है। यहां एनडीए के टिकट से उपेंद्र कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं।

दूसरी ओर महागठबंधन की ओर से माले के टिकट से राजाराम चुनावी मैदान में टक्कर दे रहे हैं।

इसके साथ ही भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह भी निर्दलीय इस सीट से ताल ठोक कर मुकाबला को और रोमांचक बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंडः पुरुषों से 87 फीसदी कम महिलाएं चुनाव मैदान में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं