समय पर खाना न खाने वाले हो जाएं खबरदार [Beware of those who do not eat food on time]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

नई दिल्ली। आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में लोगों के लिए समय पर खाना खाना एक चुनौती बनता जा रहा है। इससे हमारे स्वास्थ्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ सकता है।

लोग काम के भाव में कई बार भोजन करना ही भूल जाते हैं। लोगों को लगता है कि खाने के समय में थोड़ा अंतर आने से बहुत कुछ नहीं बिगड़ेगा।

लेकिन समय के साथ ये चीजे आदत बन जाती है और यही समय पर ना खाना हमें खतरनाक बीमारियों का शिकार बना देता है।

जो लोग समय पर खाना नहीं खाते हैं, उनके पाचन तंत्र पर दबाव बढ़ता है। इससे गैस्ट्रिक समस्याएं, एसिडिटी, और अपच जैसी बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं।

इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि समय पर खाना न खाने से हमें क्या परेशानियां हो सकती हैं।

पाचन तंत्र की समस्याएं

समय पर खाना न खाने से गैस्ट्रिक समस्याएं, एसिडिटी और अपच जैसी बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं।

मेटाबोलिक डिसऑर्डर्स

डॉक्टरों के अनुसार समय पर खाना न खाने से मेटाबोलिक सिंड्रोम का खतरा भी बढ़ जाता है, जो मोटापा, हृदय रोग और टाइप 2 डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

अनियमित भोजन की आदतें मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डालती हैं। भूख लगने पर मस्तिष्क में ग्लूकोज की कमी होती है, जिससे चिड़चिड़ापन, तनाव और एकाग्रता में कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

इसके अतिरिक्त, लंबे समय तक भूखे रहने से शरीर में कोर्टिसोल नामक स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जो तनाव और चिंता को बढ़ावा देता है।

नींद की गुणवत्ता में कमी

भोजन का समय न होने से नींद की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। जब शरीर भूखा होता है, तो नींद में बाधा आती है, जिससे थकान और मानसिक थकावट की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

इसे भी पढ़ें

खाना खाते ही स्पीड में बढ़ने लगता है शुगर लेवल , कंट्रोल करने के लिए फौरन करें ये उपाय

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं