बंगाल हिंसा: हिंदू महासभा ने प्रधानमंत्री मोदी से की राष्ट्रपति शासन लागू करने की अपील [Bengal violence: Hindu Mahasabha appeals to Prime Minister Modi to impose President’s rule]

3 Min Read

Bengal violence:

नई दिल्ली, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। शिशिर चतुर्वेदी, जो कि अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं, ने एक वीडियो जारी कर ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंसा के दौरान हिंदू समुदाय के लोग प्रताड़ित हो रहे हैं और सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

Bengal violence: बंगाल में हिंसा पर शिशिर चतुर्वेदी का बयान:

शिशिर चतुर्वेदी ने कहा, “बंगाल का मुर्शिदाबाद जल रहा है, वहां बहू-बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है, मकान जलाए जा रहे हैं और लोगों को पलायन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों को बंगाल में प्रवेश करने का अवसर दे रही है।

Bengal violence: प्रधानमंत्री मोदी से अपील:

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वह इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करें और बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करें। उनका कहना था कि वहां हिंदू मारे जा रहे हैं, लेकिन कोई राजनीतिक दल इस पर बोलने के लिए तैयार नहीं है। चतुर्वेदी ने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो हिंदू महासभा सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगी।

Bengal violence: धीरेंद्र शास्त्री और बीजेपी का आरोप:

वहीं, प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने भी बंगाल में हो रही हिंसा की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि हिंदू अपनी जान बचाने के लिए बंगाल से पलायन कर रहे हैं। साथ ही बीजेपी के पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि कट्टरपंथी ताकतों ने इन हमलों को विरोध प्रदर्शन के बहाने अंजाम दिया है और ममता बनर्जी सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

Bengal violence: बंगाल में हिंसा और सरकारी नाकामी:

विरोध प्रदर्शनों के दौरान मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे किसी को भी शिविरों से लौटने के लिए मजबूर नहीं कर रहे हैं, लेकिन विपक्षी दलों ने सरकार की नाकामी की आलोचना की है।

इसे भी पढ़े

Wakf law implemented: वक्फ कानून लागू: पश्चिम बंगाल में हिंसा, पथराव, गाड़ियां जलाईं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं