बंगाल गवर्नर ने बांग्लादेशियों को आश्रय देने वाले बयान पर ममता बनर्जी से मांगी रिपोर्ट [Bengal Governor seeks report from Mamata Banerjee on her statement giving shelter to Bangladeshis]

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके उस बयान पर रिपोर्ट मांगी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे हिंसाग्रस्त बांग्लादेश से आए असहाय लोगों को आश्रय देंगी।

पश्चिम बंगाल के राजभवन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा विदेश से जुड़े मामले केन्द्र सरकार के अधीन आते हैं।

ऐसे में किसी मुख्यमंत्री का विदेशी लोगों को आश्रय की जिम्मेदारी लेना संविधान का उल्लंघन है। इस पर राज्यपाल ने संविधान के आर्टिकल 167 के तहत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेशी हमारे दरवाजे पर आएंगे तो हम उन्हें शरण देंगे- ममता बनर्जी 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं