हर शनिवार बंद रहेंगे बैंक, जानिये बिजनेस और सैलरी पर क्या होगा असर

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के सरकारी बैंकों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।

केंद सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अब हर शनिवार को छुट्टी करने की सौगात देने जा रही है। इस प्रस्ताव पर सहमति बन गई है।

साथ ही बैंक कर्मचारियों की सैलरी में 17% इजाफे पर भी सहमति बन गई है। पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर्स के बैंकों की ओर से सप्ताह में पांच दिन काम को लेकर लंबे समय में मांग की जा रही थी।

इंडियन बैंक एसोशिएसन के सीईओ सुनील मेहता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस संबंध में जानकारी शेयर की है।

इस निर्णय के लागू होने के बाद बैंककर्मियों को अब सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार छुट्टी मिलेगी।

बताया जा रहा है कि देश में बिजनेस और आर्थिक गतिविधियों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। क्योंकि सारे बिजनेस बैंकों पर ही आधारित होते हैं।

बैंकों में छुट्टियां बढ़ेंगी तो व्यवसाय के घंटे कम होंगे। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार छुट्टी तो बढ़ेंगी, लेकिन काम करने के घंटों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगर यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाता है, तो कर्मचारियों को हफ्ते में पांच दिन काम का लाभ मिलेगा, लेकिन काम करने के घंटों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें 

छत्तीसगढ़ के सीएम आज झारखंड में, कार्यकर्ताओं में भरेगे ऊर्जा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं