चश्मे बिना पढ़ने में मदद करने वाले आईड्रॉप पर रोक [Ban on eyedrops that help in reading without glasses]

1 Min Read

DCGI ने कहा- प्रिस्क्रिप्शन के साथ दवा बेचने की मंजूरी थी, कंपनी ने गलत प्रचार किया

नई दिल्ली, एजेंसियां। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने प्रेस्वू नाम के आई ड्रॉप की मैन्यूफैक्चरिंग और मार्केटिंग लाइसेंस को रद्द कर दिया है। इस आई ड्रॉप को मुंबई स्थित दवा निर्माता कंपनी एंटोड फार्मास्यूटिकल्स ने बनाया था।

कंपनी का दावा था कि यह प्रेसबायोपिया (बढ़ती उम्र के बाद नजदीक की नजर कमजोर हो जाना) से पीड़ित लोगों को फायदा पहुंचाती है।

आईड्रॉप को आंखों में डालने के बाद चश्मा लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिना चश्मे के भी आसानी से किताब पढ़ी जा सकती है।

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने इस आई ड्रॉप को इस शर्त के साथ परमिशन दी थी कि सिर्फ इसे डॉक्टर की सलाह पर ही यूज किया जाए।

कंपनी पर आरोप है कि वह इसे बिना प्रिस्क्रिप्शन के खरीदने का प्रचार कर रही थी। यह आईड्रॉप अक्टूबर में मार्केट में आने वाली थी।

इसे भी पढ़ें

डॉक्टर की लिखी दवा का नाम पढ़ना मुश्किल, जेनरिक दवा भी नहीं लिख रहे डॉक्टर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं