114 फीसदी से ज्यादा के प्रीमियम के साथ बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर हुए लिस्ट [Bajaj Housing Finance shares listed with a premium of more than 114 percent]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों की आज धमाकेदार लिस्टिंग हुई। इस इश्यू ने बाजार में दस्तक देते ही निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है।

67 गुना सब्सक्राइब हुए इस इश्यू से बड़े लिस्टिंग प्रॉफिट की उम्मीद जताई जा रही थी और यह निवेशकों की उम्मीदों पर खरा उतरा।

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर एनएसई पर आज 150 रुपये पर लिस्ट हुए और 164 रुपये का हाई लगाया। वहीं, बीएसई पर भी कंपनी के शेयर 150 रुपये पर लिस्ट हुए।

इससे पहले आईपीओ मार्केट में बजाज हाउसिंग फाइनेंस के इश्यू ने नया रिकॉर्ड बनाया था। 6560 करोड़ के इस आईपीओ को 3।2 लाख करोड़ की बोलियां मिली थीं।

11 सितंबर को यह इश्यू 67 गुना सब्सक्राइब होकर क्लोज हुआ। इस आईपीओ के लिए 89 लाख निवेशकों ने आवेदन किया था। हालांकि, अलॉटमेंट लकी निवेशकों को ही मिला।

इस बंपर लिस्टिंग के साथ ही बजाज हाउसिंग फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 1।07 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया। क्योंकि, शेयर की कीमत दिन के उच्चतम स्तर 160।92 रुपये पर पहुंच गई।

यह आईपीओ अलॉटमेंट प्राइस 70 रुपये प्रति शेयर पर अनुमानित 58,297 करोड़ रुपये से दोगुने से भी अधिक था।

बंपर लिस्टिंग के बाद निवेशक क्या करें?

लिस्टिंग के बाद निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में रखना चाहिए या लिस्टिंग गेन लेकर बेच देना चाहिए?

इस पर विश्लेषकों का मानना है कि कंपनी के पास मजबूत फंडामेंटल है और हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर पर बेहतर आउटलुक के साथ आने वाले समय में शेयर पर और हायर रिटर्न देखने को मिल सकता है।

आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के इक्विटी रिसर्च (फंडामेंटल) हेड, नरेंद्र सोलंकी ने निवेशकों को लंबी अवधि में लाभ के नजरिए से निवेशकों को स्टॉक में बने रहने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़ें

बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ की आज होगी लिस्टिंग, निवेशकों का पैसा दोगुना होने की संभावना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं