फाइनेंशियल फ्रॉड केस में जेल में ही रहेंगे
कोलकाता, एजेंसियां। कोलकाता रेप-मर्डर केस में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को जमानत मिल गई। घोष पर सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप है।
CBI 90 दिन के बाद भी चार्जशीट फाइल नहीं कर पाई। हालांकि घोष अभी जेल में ही रहेंगे। उन पर मेडिकल कॉलेज में फाइनेंशियल फ्रॉड का भी आरोप है।
रेप-मर्डर के अगले दिन घोष ने रेनोवेशन ऑर्डर दिया:
CBI जांच में सामने आया है कि ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के अगले दिन (10 अगस्त, 2024) ही संदीप घोष ने सेमिनार हॉल से लगे कमरों के रेनोवेशन का ऑर्डर दिया था।
ट्रेनी डॉक्टर का शव 9 अगस्त की सुबह मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में मिला था।
इसे भी पढ़ें








