आबकारी नीति मामले में के. कविता को झटका, खारिज हुआ जमानत याचिका

1 Min Read

दिल्ली, एजेंसियां: आबकारी नीति मामले में बीआरएस नेता के कविता को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है।

दिल्ली के आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार BRS नेता के. कविता की जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज कर दी है।

के. कविता ने सीबीआई और ED दोनों जांच एजेंसियों की तरफ से दर्ज केस में जमानत की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने उनकी इस याचिका को खारिज कर दिया है।

दोनों जांच एजेंसियों CBI और ED ने जमानत अर्जी का ये कहते हुए विरोध किया था कि के. कविता इस पूरे घोटाले की मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक हैं और अगर उनको जमानत दी जाती है वो गवाह को प्रभावित कर सकती हैं।

सबूत के साथ छेड़छाड़ करके जांच को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए याचिका खारिज कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें

रामगढ़ में युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, हुआ 4 गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं