Bageshwar Dham: शिखर धवन और सोफी शाइन पहुंचे बागेश्वर धाम, क्रिकेट मैच के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री बने गेंदबाज [Shikhar Dhawan and Sophie Shine reached Bageshwar Dham, Pandit Dhirendra Shastri became a bowler during the cricket match]

2 Min Read

Bageshwar Dham:

नई दिल्ली, एजेंसियां। पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों अपनी नई गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ चर्चा में हैं। हाल ही में, शिखर और सोफी ने श्री बागेश्वर बालाजी सनातन मठ, मुंबई में जाकर बालाजी सरकार का आशीर्वाद लिया। इस दौरान, धीरेंद्र शास्त्री ने शिखर धवन को मंच पर बुलाया और उनके क्रिकेट में योगदान के साथ-साथ जरूरतमंद बच्चों की मदद करने के लिए उनकी सराहना की।

धीरेंद्र शास्त्री ने शिखर धवन को केसरिया पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया, और फिर दोनों ने पारद शिवलिंग की पूजा की। इसके बाद, शिखर धवन और धीरेंद्र शास्त्री ने क्रिकेट खेला। पहले शिखर धवन ने बल्लेबाजी की, और फिर एक गेंद पर धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें बोल्ड कर दिया। बाद में, धीरेंद्र शास्त्री ने बल्लेबाजी की और शिखर धवन की गेंदों पर कुछ शानदार शॉट्स लगाए। मजाकिया अंदाज में धीरेंद्र शास्त्री ने शिखर धवन से कहा कि वह गेंद नो बॉल थी, जिस पर सभी ने खूब हंसी मजाक किया और इस मजेदार मैच का आनंद लिया।

Bageshwar Dham: कौन हैं शिखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन?

शिखर धवन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बताया था, जब उनसे पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि वो इस कमरे में बैठी सबसे खूबसूरत लड़की उनकी गर्लफ्रेंड है। इस दौरान सोफी शाइन वहीं मौजूद थीं, और इससे पहले भी दोनों को कई बार साथ देखा गया है। शिखर धवन ने अब अपने सोशल मीडिया पर सोफी के साथ एक रील शेयर भी की है।

Bageshwar Dham:

सोफी शाइन, जो आयरलैंड की रहने वाली हैं, पहले चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान मैच देखने शिखर धवन के साथ आई थीं। इसके बाद से दोनों को अक्सर एयरपोर्ट पर और इवेंट्स में एक साथ देखा गया है, और वे इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं।

इसे भी पढ़ें

Pandit Dheerendra Shastri : अनंत अंबानी की पदयात्रा में शामिल हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री, युवाओं को दी भक्ति की प्रेरणा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं