11 दिन से पीएम उपवास कर रहे थे
अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का विधान पूरा हो गया है। श्रीराम के प्रथम दर्शन हो गए हैं। इससे पहले मंदिर के गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे और उन्होंने प्राण-प्रतिष्ठा पूजा के लिए संकल्प लिया। फिर पूजा शुरू की।
पीएम ने ही रामलला की आंख से पट्टी खोली और कमल का फूल लेकर पूजन किया। रामलला पीतांबर से सुशोभित हैं। उन्होंने हाथों में धनुष-बाण धारण किया है। प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री ने अपना उपवास तोड़ा।
स्वामी गोविंददेव ने अपे हाथों से प्रधानमंत्री को जल पिला कर उनका उपवास तुड़वाया। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रधानमंत्री पिछले 11 दिनों से उपवास पर थे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने दक्षिण भारत के केरल और तमिलनाडू जाकर वहां के राम मंदिरों में पूजा अर्चना की।
इसे भी पढ़ें







