पाकुड़। पाकुड़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला के साथ 3 लड़कों ने रेप का प्रयास किया है। हालांकि, इन लड़कों के गलत इरादे कामयाब नहीं हो पाए।
महिला की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने 2 लड़कों को बंधक बना लिया, जिसके बाद पुलिस ने बंधक युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बहरहाल, मौके का फायदा उठाकर एक आरोपी भाग निकला। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है।
एक आरोपी है फरार
मिली जानकारी के अनुसार, काशीला गांव में एक मेला का आयोजन हुआ था। इसे देखने पीड़ित महिला अपने पति के साथ आई थी। लेकिन इसी बीच देर रात 3 युवक जबरन महिला को दुष्कर्म करने की नियत से उठाकर जंगल की तरफ ले गए।
मगर, मेले में घूमने आए अन्य लोगों ने महिला के चिल्लाने की आवाज सुन ली। उन्होंने जब महिला के साथ छेड़खानी करते हुए युवकों को देखा, तो उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इसमें 2 युवकों को ग्रामीणों ने दबोचा, जबकि एक युवक भागने में सफल रहा।
आरोपियों को बनाया बंधक
वहीं, ग्रामीणों ने आरोपी युवकों को बंधक बना लिया। उनकी पहचान काशीला गांव के रहने वाले विकास तुरी और कालिदासपुर गांव निवासी दिलीप भंडारी के रूप में की गई।
घटना की सूचना मिलते ही रविवार को मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची। दलबल के साथ पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाया, फिर बंधक बनाए दोनों युवक को छुड़ाकर थाना लाया गया।
इसे भी पढ़ें
संथाल में एक बार फिर गैंगरेप, पाकुड़ में अर्द्धनग्न हालत में युवती को छोड़ा