आतिशी बोलीं- भाजपा ने केजरीवाल पर हमला कराया, उनकी जान भी जा सकती थी [Atishi said- BJP attacked Kejriwal, his life could have been lost]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

CM आतिशी ने दावा किया कि भाजपा के लोगों ने केजरीवाल पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए और उन पर हमला किया।

इसमें केजरीवाल के साथ कुछ भी हो सकता था। अगर उनके पास हथियार होते तो पूर्व CM की जान भी जा सकती थी।

सिसोदिया ने जताई चिंता:

AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल पर हमला बेहद चिंताजनक है। यह साफ है कि भाजपा ने अपने गुंडों से यह हमला कराया है।

अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा पर होगी। हम डरने वाले नहीं हैं। आम आदमी पार्टी अपने मिशन पर डटी रहेगी

इसे भी पढ़ें

सरत रेड्डी ने भाजपा को 60 करोड़ रुपये दिए, ईडी ने कोई कार्रवाई नहीं की: आम आदमी पार्टी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं