जम्मू में सेना के वाहन पर हमला, 2 जवान घायल [Army vehicle attacked in Jammu, 2 soldiers injured]

1 Min Read

जम्मू, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर में आतंकियों ने सोमवार को सेना के वाहन पर ग्रेनेड से हमला किया।

घटना लोहि मल्हार ब्लॉक के मचहेड़ी क्षेत्र के बडनोटा गांव की है। हमले में सेना के 2 जवान घायल हुए हैं।

सेना ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। जम्मू कश्मीर के पुंछ में 4 मई को एयरफोर्स के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें 1 जवान कॉर्पोरल विक्की पहाड़े शहीद हो गए थे और 4 अन्य जवान घायल हो गए थे

इसे भी पढ़ें

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, दो मुठभेड़ों में 6 आतंकी ढेर, 2 जवान भी शहीद 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं