आदिम जनजाति समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से मिले अर्जुन मुंडा

1 Min Read

पोर्ट ब्लेयर : केंद्र में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को आदिम जनजाति समुदाय के ग्रेट अंडमानी के एक प्रतिनिधिमंडल से पोर्ट ब्लेयर में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रेट अंडमानी समुदाय के लोग अंडमान द्वीपसमूह के अंडमान द्वीप और इससे सटे द्वीपों पर निवास करते हैं।

किसी समय ग्रेट अंडमानी लोगों की अंडमान द्वीपसमूह में सबसे अधिक आबादी थी। 1789 में उनकी अनुमानित जनसंख्या 10,000 थी। वर्ष 1901 में इनकी संख्या घटकर 625 हो गई और 1969 मे इनकी संख्या घटकर मात्र 19 हो गई।

वर्ष 1971 की जनगणना के अनुसार मात्र उनकी संख्या 24 थी लेकिन वर्ष 1999 में उनकी संख्या बढ़ कर 41 हो गई। 2010 के अनुमानित आँकड़ों के अनुसार इनकी संख्या 52 थी।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं