UKPSC में APS की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 7 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई [Application for recruitment of APS in UKPSC starts, you can apply till 7th August]

3 Min Read

देहरादून,एजेंसियां: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने एडिशनल पर्सनल सेक्रेटरी के रिक्त पदों के लिए भर्ती जारी की है, इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है, इच्छूक एवं योग्य उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

फॉर्म अप्लाई करने की अंतिम तिथि 07 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है।

वहीं फॉर्म अप्लाई करते समय उम्मीदवार से किसी तरह का चुक हो जाता है, तो फॉर्म में सुधार के लिए 12 अगस्त से 21 अगस्त तक का समय दिया जाएगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

योग्यता – वे उम्मीदवार जो इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय के साथ ग्रेजुएशन का डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही अंग्रेजी टाइपिंग में एक घंटे के अंतराल में 9000 डिप्रेशन और हिंदी टाइपिंग में 8000 की डिप्रेशन भी आना चाहिए।

आयु सीमा- योग्य उम्मीदवारों की न्यूनत्तम आयु 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होना चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा के अनुसार छूट भी प्रदान की जाएगी।

UKPSC : आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपने सभी दस्तावेजों को भरने के बाद अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें-

वर्ग: शुल्क

यूआर- 222.30 रुपये

ओबीसी- 222.30 रुपये

ईडब्ल्यूएस- 222.30 रुपये

एससी- 102.30 रुपये

एसटी- 102.30 रुपये

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवार को सबसे पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा।

इसके बाद जो उम्मीदवार इस लिखित परीक्षा में पास होते हैं, उन्हें टाइपिंग के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

इसके बाद कौशल परीक्षण और मेडिकल परीक्षा से पहले दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इन सभी टेस्ट को पास कर लेने के बाद मेरिट लिस्ट में नाम शामिल होगा।

भर्ती विवरण

आवेदन की तिथि- 18 जुलाई 2024

आवेदन की अंतिम तिथि 07 अगस्त 2024

भर्ती संख्या 99

आयु- 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच

योग्यता- ग्रेजुएशन

आवेदन का मोड- ऑनलाइन

सुधार विंडो 12 अगस्त से 21 अगस्त तक

ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले UKPSC के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं,

इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें,

आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानी पूर्वक भरें,

अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें,

अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें,

सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: IBPS में 6128 पदों पर वैकेंसी, 21 जुलाई तक आवेदन का अंतिम मौका, ऐसे करें आवेदन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं