चंद्रबाबू नायडू का एक और बयान-तिरुमाला मंदिर में केवल हिंदुओं को नौकरी पर रखा जाना चाहिए [Another statement by Chandrababu Naidu- Only Hindus should be employed in Tirumala temple]

2 Min Read

हैदराबाद, एजेंसियां। अपनी बातों को लेकर चर्चा में रहनेवाले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अपने एक और बयान से विवादों को हवा दे दी है।

उनका कहना है कि तिरुमाला मंदिर में केवल हिंदुओं को ही नौकरी दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य समुदायों के लोग, जो वर्तमान में वहां काम कर रहे हैं, उन्हें उनकी भावनाओं को ठेस पहुँचाए बिना अन्य विभागों में स्थानांतरित किया जाएगा।

भावनाओं को ठेस पहुंचाए बिना हटाए जाएंगे अन्य लोग

नायडू ने कहा कि तिरुमाला मंदिर में केवल हिंदुओं को ही रोजगार मिलना चाहिए। अगर अन्य धर्मों के लोग वर्तमान में वहां काम कर रहे हैं, तो उन्हें बिना उनकी भावनाओं को ठेस पहुँचाए अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि भारत के सभी राज्यों में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिरों का निर्माण किया जाएगा।

भगवान के आशीर्वाद की वजह से हमलों से बचा’

भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अपनी भक्ति व्यक्त करते हुए नायडू ने बताया कि वह कई लक्षित हमलों से बच निकले थे और यह “भगवान के अपार आशीर्वाद” की वजह से था। मुझे 24 क्लेमोर माइन से निशाना बनाया गया था।

ऐसे हमले से बचना असंभव था, लेकिन मैं केवल भगवान वेंकटेश्वर के दिव्य आशीर्वाद के कारण जीवित रहा। इस प्रकार के विशाल विस्फोट से बचने से यह साबित होता है कि भगवान की शक्ति में कितनी ताकत है।”

इसे भी पढ़ें

तिरुपति बालाजी मंदिर के रहस्यों ने विज्ञान को किया नतमस्तक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं