शार्ट्स पहन कर मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वो शॉर्ट्स पहनकर मंदिर दर्शन करने गई थीं।

उनके हाथ पर फ्रैक्चर केसिंग था। मंदिर से बाहर निकलने के बाद उन्हें पैपराजी से बात करते हुए देखा गया।

सोशल मीडिया यूजर्स ने अंकिता लोखंडे पर अपनी नाराजगी जताई, क्योंकि उन्होंने शॉर्ट्स पहनकर मंदिर में दर्शन किया। वहीं कई लोगों ने उनकी हेयरस्टाइल का भी मजाक बनाया।

सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके ड्रेसिंग को लेकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा- मंदिर में ऐसे कपड़े पहनकर आई हो, वाह दीदी।

वहीं एक और यूजर ने उनकी चोट पर संदेह करते हुए लिखा- कभी दाएं हाथ में कभी बाएं हाथ में। इतना ही नहीं इसके अलावा लोगों को उनकी हेयरस्टाइल भी पसंद नहीं आई।

लोगों का कहना है कि अंकिता खुद को टीनेज समझकर बच्चों जैसी हरकतें करती हैं, जो उनके ऊपर सूट नहीं होता।

बता दें कि कुछ दिन पहले, अंकिता लोखंडे ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह हाल ही में मुंबई में आए डरावने धूल भरे तूफान को देखकर बहुत एक्साइटेड नजर आ रही थीं।

इस पर भी लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया। उनका कहना है कि वो इतनी ओवरएक्टिंग क्यों कर रही हैं? इसमें इतना स्पेशल क्या है?

जिस तूफान को देखकर वो इतनी एक्साइटेड हो रही हैं, उसमें गरीब लोगों को कितनी समस्या हो रही है।

इसे भी पढ़ें

सिद्धारमैया बोले- मोदी जहर उगल रहे हैं, वे अब साउथ और नॉर्थ को बांटना चाहते हैं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं