अनंत-राधिका का दूसरा प्री वेडिंग सेलिब्रेशन 28 से

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियांमुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत के दूसरे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है।

इस सेलिब्रेशन में 800 मेहमानों को बुलाया जाएगा। फंक्शन समुद्र के बीचों-बीच क्रूज शिप पर ऑर्गेनाइज होंगे।

नई जानकारी यह है कि क्रूज शिप इटली के सिटी पोर्ट से रवाना होगा और सदर्न फ्रांस में जाकर इसकी यात्रा खत्म होगी।

इस क्रूज शिप पर 600 स्टाफ मौजूद रहेंगे जो उन 800 मेहमानों के रहने-खाने से लेकर उनकी हर जरूरतों का ख्याल रखेंगे।

हाईलाइट्स-

क्रूज शिप इटली से रवाना होगा और अपनी यात्रा सदर्न फ्रांस में खत्म करेगा।

यात्रा 28-30 मई तक चलेगी। इस दौरान क्रूज शिप 2365 नॉटिकल माइल्स (4380 किमी) की यात्रा तय करेगा।

इस क्रूज शिप पर होने वाले फंक्शंस में कुल 800 मेहमान शिरकत करेंगे।

इन 800 मेहमानों की देख-रेख के लिए 600 स्टाफ हर वक्त मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेश में बायकाट इंडिया कैंपेन हुआ फेल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं