अनंत-राधिका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन संपन्न, स्टेज पर झूमे शाहरुख-सलमान

2 Min Read

जामनगर। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन संपन्न हो गया है। चार मार्च से ही गेस्ट लौटने लगे हैं।

समारोह का तीसरा दिन आयोजनों से भरपूर रहा। तीसरे दिन नीता अंबानी ने भरतनाट्यम पेश किया।

सुबह 10.30 से चले टस्कर ट्रेल इवेंट के बाद शाम को हस्ताक्षर सेरेमनी हुई और फिर महाआरती और डिनर के बाद कई दिग्गज कलाकारों ने परफॉर्मेंस दी।

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी 1-3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में हुई। इस सेरेमनी में इंटरनेशनल सिंगर रिहाना और एकॉन ने परफॉर्मेंस दी।

वहीं इंटरनेशनल हस्तियों में बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, इवांका ट्रम्प जैसे कई मेहमान भी शामिल हुए।

शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान की ग्रुप परफॉर्मेंस भी काफी सुर्खियों में रही। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी बेटे की प्री-वेडिंग सेरेमनी में जमकर थिरके।

तीसरे दिन के इवेंट की शुरुआत सुबह टस्कर ट्रेल से हुई, जो दोपहर 2 बजे तक चली। इस दौरान मेहमानों के लिए वनतारा में ब्रंच का आयोजन किया गया था।

इसके बाद शाम 6 बजे से हस्ताक्षर सेरेमनी शुरू हुई, जिसमें सभी मेहमानों के लिए ड्रेस कोड हेरिटेज इंडियन रखा गया था।

हस्ताक्षर सेरेमनी के बाद महाआरती, फिर खुले आसमान के नीचे डिनर का आयोजन किया गया था।

डिनर के बाद उदित नारायण, लकी अली, अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल, शान, मोहित चौहान और DJ चेतस की म्यूजिकल परफॉर्मेंस हुई।

इसके बाद आफ्टर पार्टी हुई जिसमें इंटरनेशनल सिंगर एकॉन ने परफॉर्म किया। सुखबीर ने उनका साथ दिया।

इसे भी पढ़ें

बीजेपी के इस नेता ने भी लौटाया टिकट, नहीं लड़ेंगे चुनाव

Share This Article
Exit mobile version