अमिताभ बच्चन ने 60 करोड़ में खरीदे 3 ऑफिस [Amitabh Bachchan bought 3 offices for 60 crores]

2 Min Read

अंधेरी की वीएस सिग्नेचर बिल्डिंग में पहले खरीदे थे 4 ऑफिस

मुंबई, एजेंसियां। मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन ने मुंबई में 60 करोड़ में 3 ऑफिस यूनिट खरीदे हैं।

उन्होंने यह प्रॉपर्टी मुंबई के अंधेरी में वीरा देसाई रोड पर मौजूद वीर सावरकर सिग्नेचर बिल्डिंग में खरीदी है।

3.57 करोड़ रुपए की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई

डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक 8,429 स्क्वायर फीट के कुल एरिया में मौजूद इन तीनों ऑफिस यूनिट्स के लिए अमिताभ बच्चन ने 59.58 करोड़ रुपए का भुगतान किया है।

इस कमर्शियल प्रॉपर्टी के लिए अमिताभ ने 3.57 करोड़ रुपए की स्टाम्प ड्यूटी भी पे की है। उनकी इन तीनों ऑफिस यूनिट्स के साथ तीन कार पार्किंग एरिया भी मिले हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर पर अमिताभ की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया है।

इसी बिल्डिंग में पहले से ही 4 ऑफिस हैं अमिताभ के

यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ ने इस बिल्डिंग में इन्वेस्ट किया हो। यहां वो इससे पहले भी अगस्त 2023 में चार ऑफिस स्पेस खरीद चुके हैं।

अब नए खरीदे इन तीन कमर्शियल यूनिट्स को मिलाकर अमिताभ बच्चन के पास सिग्नेचर बिल्डिंग में कुल सात ऑफिस यूनिट हो गए हैं।

अभिषेक ने खरीदे हैं 6 लग्जरी अपार्टमेंट

अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन ने भी इस साल मई में मुंबई में 15 करोड़ के 6 अपार्टमेंट खरीदे हैं।

उन्होंने बोरीवली के ओबेरॉय स्काई सिटी प्रोजेक्ट में यह इन्वेस्टमेंट किया था। इन 6 अपार्टमेंट का कंबाइंड एरिया मिलाकर 4 हजार 892 स्क्वायर फीट है, जिसे एक्टर ने 31 हजार 498 रुपए प्रति स्क्वायर फीट की कीमत पर खरीदा है।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी के बाद अमिताभ बच्चन ने पाया ये सम्मान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं