Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा 40 करोड़ का प्लॉट, अब राम मंदिर के पास 4 प्लॉट के हो गए मालिक [Amitabh Bachchan bought a plot worth 40 crores in Ayodhya, now he is the owner of 4 plots near Ram Mandir]

3 Min Read

Amitabh Bachchan:

मुंबई, एजेंसियां। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बारे में प्रॉपर्टी के बारे में हमेशा खबरें आती रहती हैं। इस बीच महानायक अयोध्या में धड़ाधड़ प्लॉट खरीद रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अयोध्या के राम जन्म भूमि के पास नई प्रॉपर्टी ली है। यह उनका चौथा प्लॉट है। इससे पहले भी बिग बी अयोध्या में प्रॉपर्टी खरीद चुके हैं। दिग्गज अभिनेता ने हाल ही में 40 करोड़ में 25,000 वर्ग फीट का प्लॉट खरीदा है।

यह प्लॉट सरयू प्रोजेक्ट से कुछ ही दूरी पर है, जहां उन्होंने पहले 14.5 करोड़ का निवेश किया था। जिस प्लॉट को अमिताभ बच्चन ने खरीदा है। उसे मुम्बई के रियल एस्टेट फर्म द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा की ओर से बनाया गया एक लक्जरी प्लॉट है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह डील करीब 40 करोड़ रुपये में तय हुई है।

Amitabh Bachchan: अयोध्या में अमिताभ बच्चन के कई प्लॉट

इससे पहले सदी के महानायक ने साल 2024 में अयोध्या में 10,000 वर्गफुट का प्लॉट खरीदा था। इसकी कीमत 14.5 करोड़ रुपये थी। मार्च 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बी ने राम मंदिर से 10 किमी दूर एक प्लॉट खरीदा था। यह 54,454 वर्गफुट का है। इसी जगह पर बिग बी अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के जीवन और साहित्यिक योगदान का स्मारक बनाएंगे।

बताया जा रहा है कि साल 2024 में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले बिग बी ने हवेली अवध में 5372 वर्गफुट का प्लॉट खरीदा था। इसकी कीमत 4.54 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा दिग्गज अभिनेता ने अलीबाग में 10 करोड़ रुपये में 10,000 वर्ग फुट का प्लॉट भी हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा से खरीदा था।

Amitabh Bachchan: अयोध्या में तेजी से बढ़े जमीन के दाम

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद जमीनों की कीमतों में तेजी से इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं यहां श्रद्धआलुओं के आने में भी तेजी से इजाफा हुआ है। अयोध्या में रियल एस्टेट में बड़ा बूम आया है। यहां जमीने के दाम 19 फीसदी की दर से सालाना बढ़ी हैं। अगले 10 साल में यह दर 25 फीसदी तक पहुंच सकती है।

इसे भी पढ़ें

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पूछे सवाल, यूजर्स ने दिये अटपटे जवाब

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं