बिहार में बोले अमित शाह-400 सीटें मिली, तो मुस्लिम आरक्षण खत्म करेंगे

2 Min Read

आरा, एजेंसियां। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को एनडीए प्रत्याशी आरके सिंह के लिए आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में सभा की।

उन्होंने कहा कि 5 फेज के चुनाव हो गए हैं। कल छठे फेज का चुनाव है। आप लोग रिजल्ट जानना चाहते हैं। मैं आपको रिजल्ट बताता हूं। मोदी जी को 5वें फेज तक 310 सीटें मिल रही हैं।

शाह ने कहा कि देश में इंडी गठबंधन बुरी तरह हार रहा है। शाह ने कहा कि हम बीजेपी वाले हैं एटम बम से भी नहीं डरते हैं।

बहुत जल्द पीओके भी भारत का होगा। हम इंडी वालों जैसे डरपोक नहीं हैं।

शाह ने कहा कि ये लोग पिछड़ा वर्ग का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। मैं आपसे कहता हूं NDA को 400 सीट जिताइए। हम मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे।

अमित शाह ने कहा कि लोग गलतफहमी में हैं कि लालू जी यादव के लिए काम करते हैं। लालू जी सिर्फ बच्चों और परिवार के काम करते हैं। लालू जी ना पिछड़ों के हैं ना यादवों के।

शाह ने बिहार के जंगलराज का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि क्या आप लालू वाला जंगलराज चाहते हैं। लूट की फैक्ट्री चाहते हैं। जब तक मोदी हैं बिहार में जंगलराज नहीं आने देंगे।

इसे भी पढ़ें

बिश्केक में पिछले कई दिनों से नहीं हुई हिंसक घटनाएं- इंडियन ऐंबैसी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं