अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, बालटाल-पहलगाम कैंप से 4603 तीर्थयात्री निकले [Amarnath Yatra starts from today, 4603 pilgrims leave from Baltal-Pahalgam camp]

2 Min Read

3,880 मीटर की ऊंचाई पर होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

श्रीनगर, एजेंसियां। अमरनाथ यात्रा 29 जून से 19 अगस्त यानी 52 दिनों तक चलेगी। शनिवार सुबह पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से अमरनाथ गुफा के लिए 4 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री रवाना हुए।

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा शनिवार से शुरू हो गई।

बालटाल और पहलगाम कैंप से सुबह में 4 हजार 603 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था गुफा के लिए रवाना हुआ।

48 किमी लंबी और कठिन यात्रा

यात्रा अनंतनाग में पारंपरिक 48 किमी लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल में 14 किलोमीटर छोटे, लेकिन कठिन बालटाल मार्ग से गुजरेगी।

श्रद्धालु कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3 हजार 880 मीटर ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जम्मू-कश्मीर के रियासी में 9 जून को श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इस घटना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

3.50 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए 3.50 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 52 दिवसीय यात्रा 19 अगस्त को खत्म होगी।

26 जून से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन किए थे।

इसे भी पढ़ें

29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, रजिस्ट्रेशन शुरू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं