इलाहाबाद HC के जज शेखर यादव अल्पसंख्यक मुस्लिमों के ऊपर विवादित बयान पर जा सकती है नौकरी [Allahabad HC judge Shekhar Yadav may lose his job over his controversial statement on minority Muslims.]

2 Min Read

इलाहाबाद, एजेंसियांजज शेखर कुमार यादव के विवावदित बयान के बाद सियसत गरमा गई है। अल्पसंख्यक वर्ग के साथ-साथ अन्य विपक्षी दलों के नेता उनके खिलाफ संसद में महाभियोग लाने की तैयारी में जुट गए हैं। श्रीनगर के लोक सभा सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी इसकी अगुआई कर रहे हैं।

अल्पसंख्यक मुस्लिमों को लेकर विवादित टिप्पणी करने और बहुसंख्यक के अनुसार देश का कानून चलाने की बात कहने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज शेखर कुमार यादव घिरते जा रहे हैं। मिली खबर के मुताबिक विपक्षी दल उनके खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो जज यादव की नौकरी भी जा सकती है।

वहीं, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मंगलवार को कहा कि शेखर यादव के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। यही नहीं कई सांसदों ने तो इसके लिए मुहिम भी शुरू दी है। इन लोगों ने जस्टिस शेखर यादव के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस देने की मुहिम शुरू कर दी है और इसके लिए सांसदों के हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं।

एक अन्य खबर के अनुसार नेशनल कांग्रेस के सांसद रुहुल्लाह मेंहदी ने कहा है कि मुसलमानों के ख़िलाफ़ नफ़रती बयान देने वाले जज शेखर कुमार यादव के निष्कासन के लिए लोकसभा में प्रस्ताव डाला गया है। रूहुल्लाह के प्रस्ताव का ओवैसी औऱ संभल के सांसद ज़ियाउर्रहमान समेत 7 अन्य सांसदों ने हस्ताक्षर कर समर्थन किया है। रूहुल्लाह को इस प्रस्ताव के लिए 100 के क़रीब सांसदों के हस्ताक्षर चाहिए जिसमें वह कांग्रेस के नेताओं से भी समर्थन की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस शेखर कुमार यादव के विवादित बयान पर संज्ञान लिया…

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं