रांची से धराया अलकायदा का सरगना, अब तक 14 आतंकी धराये, झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में छापे [Al Qaeda leader arrested from Ranchi, 14 terrorists arrested so far, raids in Jharkhand, Rajasthan and Uttar Pradesh]

2 Min Read

रांची। झारखंड में ATS ने तीन जिलों लोहरदगा, हजारीबाग, रांची के 14 स्थानों पर छापेमारी की है। जहां से अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट का स्लीपर सेल को पकड़ा गया है।

झारखंड के अलावा दिल्ली पुलिस ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भी छापा मारा। पुलिस के मुताबिक सरगना रांची में बैठा डॉ. इश्तियाक था। जो देश में खिलाफत और आतंकी हमलों की तैयारी में था।

आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों को हथियारों की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इसी ट्रेनिंग के दौरान राजस्थान के भिवाड़ी से 6, जबकि झारखंड और उत्तर प्रदेश से 8 लोगों को हिरासत में लिया गया।

झारखंड में नेटवर्क खड़ा करने की मिली थी जानकारी

झारखंड पुलिस और आईबी को यह जानकारी मिली थी कि झारखंड में अलकायदा कई जिलों में नेटवर्क खड़ा कर रहा है। यह कंफर्म होते ही बुधवार देर रात अधिकारियों की अहम बैठक हुई।

जिसके बाद इस इंफॉर्मेशन को एटीएस के साथ साझा किया गया। फिर देर रात ही टीम ने कार्रवाई की।

हजारीबाग से गिरफ्तार संदिग्ध को रांची लाया गया

ATS ने हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान फैजान अहमद के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट का सक्रिय सदस्य है। टीम ने फैजान का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद कोर्ट में पेश किया। इसके बाद टीम उसे अपने साथ रांची ले आई है।

राजस्थान में भिवाड़ी से पकड़े गए संदिग्ध, पुलिस इन्हें लेकर दिल्ली रवाना

राजस्थान के भिवाड़ी के चौपानकी में आतंकी संगठनल अल-कायदा से जुड़े 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे चौपानकी के इंडस्ट्रियल एरिया में दबिश दी गई। जहां सभी 6 संदिग्ध एक साथ रहे थे। इन सभी को पुलिस अपने साथ दिल्ली ले जा सकती है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड ATS का 14 ठिकानों पर छापा, AQIS के सात आतंकी धराये 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं