अखिलेश यादव ने विधायकी छोड़ी, कन्नौज से रहेंगे सांसद [Akhilesh Yadav leaves MLA, will remain MP from Kannauj]

2 Min Read

अब राष्ट्रीय राजनीति में सक्रियता दिखायेंगे सपा प्रमुख

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है, यानी उन्होंने विधायकी छोड़ दी है।

कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में सक्रियता बढ़ाने की बात कही थी। अब वो केंद्र की राजनीति करेंगे।

यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद भी खाली

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद नेता प्रतिपक्ष का पद भी खाली हो गया है।

समाजवादी पार्टी से शिवपाल सिंह यादव, राम अचल राजभर, इंद्रजीत सरोज और कमाल अख्तर का नाम नेता प्रतिपक्ष के लिए चल रहा है।

समाजवादी पार्टी ने इंडी गठबंधन के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव 2024 में 37 सीटें जीती हैं। इसी के साथ सपा संसद में देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

2022 में करहल विधानसभा से जीते थे

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के राजनीतिक सफर की शुरुआत कन्नौज से सन् 2000 में हुई थी। उन्होंने कन्नौज में लोकसभा का उपचुनाव जीता था।

इसके बाद 2009 में उन्होंने फिर कन्नौज से चुनाव लड़ा और सांसद बने। 2012 में यूपी विधानसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बन गए और 2017 तक उनका कार्यकाल चला।

इसके बाद उन्होंने 2019 में आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ा और बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ को हराया था।

2022 में उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा देकर यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।

इसे भी पढ़ें

अखिलेश यादव अब विधानसभा सीट छोड़ेंगे, राष्ट्रीय राजनीति करेंगे 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं