अभिषेक के साथ तलाक लेने की अटकलें तेज
मुंबई, एजेंसियां। ऐश्वर्या राय के दुबई इवेंट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके नाम के आगे बच्चन सरनेम नहीं लगा हुआ है। इस वीडियो के सामने आते ही यह अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या सच में ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन तलाक लेने वाले हैं।
यूजर्स ने किया ऐश्वर्या का सपोर्टः
इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- उन्हें अपने नाम के साथ किसी सरनेम की जरूरत नहीं है। वह केवल और केवल ऐश्वर्या राय हैं।
वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- बच्चन के बिना उनकी अपनी पहचान है।
क्या प्रोफेशनल वजहों के कारण हटा सरनेमः
हालांकि ऐश्वर्या राय के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर अभी भी उन्होंने बच्चन सरनेम लगाया हुआ है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सरनेम हटाने की वजह से जो तलाक की खबरों ने तूल पकड़ा है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है। दुबई के इस इवेंट में प्रोफेशनल वजहों के कारण एक्ट्रेस के पहले नाम का इस्तेमाल किया गया है।
ऐश्वर्या दुबई में ग्लोबल वुमेन फोरम कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं। यहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दे पर बात की। वहीं, उन्होंने तलाक की खबरों पर चुप्पी बनाए रखी। इस दौरान एक्ट्रेस के लुक की भी तारीफ हुई।
अमिताभ बच्चन ने कहाः
ऐश्वर्या-अभिषेक की तलाक की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने परिवार और निजी मुद्दों को अपने ब्लॉग में शेयर किया था।
उन्होंने लिखा था, ‘मैं परिवार के बारे में बोलने से बचता हूं, लेकिन कुछ लोग इन मुद्दों को अपने फायदे के लिए उड़ाते हैं।’ अमिताभ ने पोस्ट में बेटे-बहू का जिक्र तो नहीं किया था, लेकिन उनकी पोस्ट को तलाक के मुद्दे से जोड़ा जा रहा था।
इसे भी पढ़ें
अभिषेक बच्चन संग तलाक की खबरों के बीच Aishwarya Rai ने दिखाई वेडिंग रिंग









