वायुसेना के 92वें स्थापना दिवस पर चेन्नई में एयर शो[Air show in Chennai on the 92nd foundation day of Air Force]

1 Min Read

पहले वर्ल्ड वॉर में इस्तेमाल हार्वर्ड एयरक्राफ्ट ने कलाबाजियां दिखाईं

चेन्नई, एजेंसियां। भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर को अपना 92वां स्थापना दिवस मनाने वाली है। इससे पहले 6 अक्टूबर को चेन्नई के मरीना बीच पर एयर शो हुआ।

जिसमें राफेल, सूर्यकिरण और सारंग समेत 72 एयरक्राफ्ट्स ने करतब दिखाए।

शो का सबसे बड़ा अट्रैक्शन पॉइंट प्रथम विश्वयुद्ध में इस्तेमाल हार्वर्ड T-6G टैक्सन एयरक्राफ्ट रहा। भारतीय वायुसेना ने 1974 तक हार्वर्ड को इंटरमीडिएट ट्रेनर के रूप में इस्तेमाल किया था।

लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की तैयारीः

एयर वाइस मार्शल के प्रेमकुमार के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की तैयारी में हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां 15 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे।

शो में एडवांस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस, सारंग, सुखोई 30 MKI, C17, C-295, अपाचे, लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर प्रचंड, डकोटा जैसे हैरिटेज एयरक्राफ्ट भी शामिल हुए

इसे भी पढ़ें

बिहार में वायुसेना का चॉपर पानी में गिरा, बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने गया था 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं