यूपी अपराधियों के बाद अब बुलेट पर बुलडोजर

1 Min Read

लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के घरों पर बुलडोजर पहले से ही चल रहे हैं। अब यूपी में बुलडोजर एक और अभियान में लगाया गया है।

नए अभियान की लोग खूब सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस अभियान की काफी जरूरत है। इसे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित भी किया जाना चाहिए।

दरअसल, हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में पुलिस ने 509 बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर पर बुलडोजर चलाया है। बीच सड़क पर साइलेंसर रखकर बुलडोजर चलाया गया।

ये साइलेंसर काफी तेज आवाज करते थे, जिससे लोगों को परेशानी होती थी। पुलिस के मुताबिक बुलेट बाइक से पटाखा छोड़कर चालक लोगों में दहशत फैलाते थे।

इससे सड़कों पर भय का माहौल उत्पडन्नय हो गया था। शहर में बुलडोजर चलाकर पुलिस ने जनता में बड़ा मैसेज दिया है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में 3 सीटों पर 57 प्रत्याशी, कल नामांकन वापसी की अंतिम तिथि

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं